सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खान - समानता की बात करने वाली भाजपा ने किया दलित समाज का अपमान- पंकज तिवारीसभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खान - समानता की बात करने वाली भाजपा ने किया दलित समाज का अपमान- पंकज तिवारी

गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी

जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदारों से जल्द समाधान की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 14, 2026

फर्रुखाबाद। विकासखंड कमालगंज क्षेत्र के गांव बझेरा मलिक पट्टी में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। गांव की गलियों में पानी भरने के साथ-साथ कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थायी जल निकासी के अभाव में हर बारिश में बनती है यह स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की उचित और पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण हर बार बारिश के दौरान यही हाल होता है। गलियों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से जहां एक ओर कीचड़ और गंदगी फैलती है, वहीं दूसरी ओर जलजनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है।

ग्रामीणों की जुबानी, समस्याएं और मांगें गांव की एक महिला सरला देवी ने बताया कि बारिश होते ही घर के आसपास पानी जमा हो जाता है और कई बार पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है, जिससे घरेलू सामान खराब होने का डर रहता है।

एक ग्रामीण आनंद कुमार ने कहा कि जल निकासी की समस्या यहां लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान रास्तों पर जलभराव से लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

एक और ग्रामीण रामगोपाल

ने कहा कि केवल बारिश के समय तात्कालिक रूप से पानी निकाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए गांव में पक्की नालियों का निर्माण और पानी की उचित निकासी की स्थायी व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।

जिम्मेदार का पक्ष इस संबंध में खंड विकास अधिकारी क्षत्रा कौशिक ने बताया कि बझेरा मलिक पट्टी गांव में जलभराव की समस्या की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जमीनी निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायत स्तर से त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले