पूरनपुर। स्थानीय आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस विशाल तिरंगा यात्रा में विद्यालय के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं पंक्तिबद्ध होकर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा ध्वज और भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा से नगर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक बाबूराम पासवान , नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता , विद्यालय संरक्षक हरि बल्लभ गुप्ता अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत मनोज कुमार गुप्ता, प्रबंधक हर्ष गुप्ता , सह प्रबंधक अनुराग गुप्ता , कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अग्रवाल सदस्य अनूप गुप्ता तथा अंकुर गुप्ता ने संयुक्त रूप से यात्रा को रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में रवि गुप्ता डायरेक्टर लक्ष्य डिग्री कॉलेज पूरनपुर, एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी, बृजेश गुप्ता अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन, मुकेश खंडेलवाल , अनुज गुप्ता सदस्य नगर पालिका सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।विद्यालय परिसर से निकलते ही छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं एकरूपता का परिचय देते हुए पंक्तिबद्ध होकर कदमताल की। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण में जोश भर दिया।
तिरंगा यात्रा विद्यालय के नवीन भवन से प्रारंभ होकर माधोटांडा फाटक, तिरंगा चौराहा, बंसल बुक डिपो, पकड़िया चौराहा, कोतवाली, तहसील तथा अशोक कॉलोनी सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन किया गया।यात्रा के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के विभिन्न नारों से नगर को गुंजायमान किया गया। लगभग 800 विद्यार्थियों की विशाल एवं अनुशासित कतार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीl
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौरभ वार्ष्णेय जी ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।तिरंगा यात्रा के नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नगरवासी मार्ग के दोनों ओर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को देखकर अभिभावकों में भी उत्साह और गर्व की भावना दिखाई दी। कई स्थानों पर अभिभावकों एवं नगरवासियों द्वारा छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसमूह, विद्यार्थियों की अनुशासित कतार, देशभक्ति के नारों और पुष्पवर्षा के कारण पूरा नगर मानो राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का प्रभावी माध्यम बनी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में सहभागिता कर यह संदेश दिया कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौरभ वार्ष्णेय जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, नगरवासियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से पूरनपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनुपम संदेश देखने को मिला।






