तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया - विकास कार्यों को गति देने में जुटे ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार - स्कूल जाते समय साइकिल का हैंडल सीने में घुसा, नौवीं का छात्र गंभीर रूप से घायल - जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनपद के 05 वाईब्रेंट ग्रामों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया - विकास कार्यों को गति देने में जुटे ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार - स्कूल जाते समय साइकिल का हैंडल सीने में घुसा, नौवीं का छात्र गंभीर रूप से घायल - जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनपद के 05 वाईब्रेंट ग्रामों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम,

डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस, आक्रोशित कांवड़ियों ने शव रखकर करीब दो घंटे तक हाईवे किया जाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। पांचाल घाट से गोला गोकर्णनाथ के लिए डाक कांवड़ लेकर जा रहे 22 वर्षीय कांवड़िए शिवकुमार को एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी कांवड़ियों में भयंकर आक्रोश फैल गया। न्याय और त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


दो घंटे तक बाधित रहा यातायात, लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम
हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने इटावा-बरेली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे फरार डंपर चालक की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब पांच किलोमीटर तक यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। भीषण गर्मी और रात के समय जाम लगने से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, मची कोहराम की चीख-पुकार
घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार और राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ से कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
परिवार में छाया मातम
मृतक शिवकुमार कमालगंज थाना क्षेत्र के गराखेड़ा गांव का रहने वाला था और अपने करीब 55 साथियों के जत्थे के साथ डाक कांवड़ यात्रा पर निकला था। परिजनों के मुताबिक शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी अचानक दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले