BKU की तिरंगा यात्रा मुरादाबाद में: प्रशासन ने किले पर बैरिकेडिंग कर काफिले को रोका - भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ I - रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। - तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गयाBKU की तिरंगा यात्रा मुरादाबाद में: प्रशासन ने किले पर बैरिकेडिंग कर काफिले को रोका - भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ I - रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। - तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया

स्कूल जाते समय साइकिल का हैंडल सीने में घुसा, नौवीं का छात्र गंभीर रूप से घायल

हैंडल टूटते ही अनियंत्रित हुई साइकिल, हादसे में छात्र गंभीर घायल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्कूल जा रहे कक्षा 9 के एक छात्र की चलती साइकिल का अचानक हैंडल टूट गया। हैंडल टूटने से छात्र अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और लोहे का टूटा हुआ हिस्सा उसके सीने में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पचरोली महादेवपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र का पुत्र हिमांशु कक्षा 9 का छात्र है कस्बे के राम सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता है। गुरुवार की सुबह वह रोज की तरह साइकिल से अपने स्कूल जा रहा था।जब वह जामा मस्जिद के पास पहुंचा, तो अचानक उसकी चलती साइकिल का हैंडल बीच से टूट गया। हैंडल टूटने से साइकिल अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी साइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद हिमांशु खुद को संभाल नहीं पाया और सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान साइकिल का टूटा हुआ नुकीला हैंडल उसके सीने में जा घुसा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में इलाज और रेफर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए घायल छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।सीएचसी में तैनात डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सीने में गंभीर चोट होने और हालत में सुधार न दिखने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले