पूरनपुर । जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनपद के 05 वाईब्रेंट ग्रामों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा हेमन्त कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार को बैल्हा, राममिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक को सिंघाडा उर्फ टाटरगंज, संजय कुमार जिला विकास अधिकारी को बन्दर बोझ, वन्दना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार को रमनगरा एवं पवन कुमार सिंह परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को नौजल्हा नकटाह को वाईब्रेंट ग्राम का नोडल अधिकारी नामित करते हुये दिनांक 13 अगसत 2026 को ग्रामों में तिरंगा रैली एवं नशा मुक्ति अभियान सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे।
इस क्रम में विकासखण्ड पूरनपुर के वाईब्रेंट ग्राम रमनगरा हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माय युवा भारत के वालिन्टयरों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में प्रस्तुति दी गयी। इसके उपरान्त विभिन्न छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन किया। सतीश प्रसाद मिश्र द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत गायन सामूहिक रूप से कराया गया। इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से वाईबेंट विपेज कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा कर कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी, यह भी अवगत कराया कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करने का समान अवसर देता है। उन्होंने कहा कि अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त श्रम एवं रोजगार द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा समूह की महिलाओं, समूह सखियों, लखपति दीदीयों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम कराये। सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया व क्षेत्रवासियों को जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्राथमिक विद्यालय रमनगरा से गांव घूमते हुए शारदा सागर डैम के तक तिरंगा रैली निकाली गयी। रैली में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ साथ ग्रामवासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। ग्राम विकास अधिकारी राजेश गौतम, अवनीश कुमार, नागेंद्र कुमार, मंजूर मिश्रा, ग्राम प्रशासक मंजीत सिंह, रामजीवन सरकार द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुये पूर्ण उत्साह से राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने की अपेक्षा की गयी। अन्त में मुख्य अतिथि सतीश प्रसाद मिश्र मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित विशाल जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तिरंगा रैली का समापन किया गया।




