बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ से मचेगी बाजार में हलचल

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन का आईपीओ देगा बाजार को नई रफ्तार, 17 अगस्त से खुलेगा इश्यू

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 12, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग)। भारत के तेजी से विस्तार करते इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड अब शेयर बाजार में बड़ा कदम रखने जा रही है। कंपनी का ₹2,600 करोड़ का आईपीओ 17 अगस्त 2026 को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹57 से ₹60 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जबकि निवेशकों को न्यूनतम 250 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। खास बात यह है कि कंपनी ने दिसंबर 2025 में डीआरएचपी दाखिल करने से पहले निजी प्लेसमेंट के जरिए ₹1,650 करोड़ जुटाए थे, जिसमें 360 वन, एसबीआई लाइफ और राधाकिशन दमानी जैसे निवेशकों की भागीदारी रही।

ब्लैकस्टोन के हेड ऑफ़ रियल एस्टेट इंडिया आशीष मोहता ने इसे भारत का पहला इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ बताया। उनके मुताबिक होराइजन उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों और बड़े कॉरपोरेट किरायेदारों के साथ देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। कंपनी के सीईओ उर्वीश रंभिया के अनुसार, छह वर्षों में होराइजन देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बन चुका है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अगस्त को खुलेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले