जमीन पर कब्जा कर चबूतरा बनाने और पूजा-अर्चना को लेकर विवाद, दो का शांतिभंग में चालान - परचून के खोखे पर चोरों का धावा, शोर होने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश - ब्लॉक का नोडल अधिकारी बनकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री से ठगी, - नवाबगंज और शमशाबाद में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे कस्बे - पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के साथ वायरल हुई नामित सभासद की तस्वीर, गरमाया सियासी पारासहयोगी संवाददाता शमसाबादजमीन पर कब्जा कर चबूतरा बनाने और पूजा-अर्चना को लेकर विवाद, दो का शांतिभंग में चालान - परचून के खोखे पर चोरों का धावा, शोर होने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश - ब्लॉक का नोडल अधिकारी बनकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री से ठगी, - नवाबगंज और शमशाबाद में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे कस्बे - पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के साथ वायरल हुई नामित सभासद की तस्वीर, गरमाया सियासी पारासहयोगी संवाददाता शमसाबाद

जमीन पर कब्जा कर चबूतरा बनाने और पूजा-अर्चना को लेकर विवाद, दो का शांतिभंग में चालान

सड़क किनारे जमीन पर चबूतरा बनाकर झंडा लगाने और पूजा-अर्चना को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में किया चालान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 11, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज नगर के मोहल्ला सिरमौरा बांगर में बिजली घर के निकट जमीन पर जबरन चबूतरा बनाकर झंडा लगाने और महापुरुष की फोटो रखकर पूजा-अर्चना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

जमीन का मामला:

पुराना गनीपुर निवासी सभासद पुष्पेंद्र सिंह की मां मृदुला देवी ने गाटा संख्या 1158 में सड़क किनारे जमीन खरीदी थी। सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव हमीरपुर बांगर निवासी बालिस्टर सिंह पाल और मोहल्ला सिरमौरा बांगर निवासी सरवनलाल कुछ अन्य लोगों के साथ उक्त जमीन पर पहुंचे।

अतिक्रमण और हंगामा:

आरोप है कि इन लोगों ने मौके पर पड़ी ईंटों से चबूतरा बनाकर झंडा लगाया और महापुरुष की फोटो रखकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

विरोध करने पर गाली-गलौज:

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सभासद पुष्पेंद्र सिंह ने जब इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई:

विवाद बढ़ने पर यूपी 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने लगे, जबकि पुलिस ने दो मुख्य आरोपियो बालिस्टार सिंह पाल और सरवनलाल को हिरासत में ले लिया। जमीन मालकिन मृदुला देवी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों का मंगलवार को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले