डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओडिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

बारिश के चलते ढकिया नगर पंचायत की खुली पोल, सड़कों पर बहता पानी

पहली ही बारिश में जलभराव से बेहाल ढकिया, नालियां चोक होने से विकास कार्यों पर उठे सवाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। मानसून की पहली तेज बारिश में ही ढकिया नगर पंचायत के विकास के दावे धराशायी हो गए। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया और नालियों का गंदा पानी घरों की तरफ लौटने लगा। नगरवासियों का कहना है कि हर साल करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी जलभराव और खराब नाली व्यवस्था की समस्या जस की तस है।

रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड और वार्ड 3, 5 में सबसे ज्यादा पानी जमा मिला। कई जगह सड़कें तालाब बन गईं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया और बदबू से लोग परेशान रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई समय पर नहीं कराई गई। साथ ही नई बनी सड़कों की ढलान भी सही नहीं है, जिसकी वजह से पानी निकासी नहीं हो पा रही। वार्ड 5 की निवासी सुमन देवी ने बताया “हर बारिश में यही हाल होता है। घर के आगे 1 फुट तक पानी भर जाता है। शिकायत करो तो कोई सुनता नहीं।”

नगर पंचायत कर्मचारियों ने बताया कि बारिश ज्यादा होने के कारण पानी का निकास देर से हो रहा है। जेसीबी लगाकर नालियों को खुलवाया जा रहा है।

अध्यक्ष और ईओ से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जलभराव वाले पॉइंट्स चिन्हित कर लिए गए हैं। जल्द ही पंप लगाकर पानी निकाला जाएगा और स्थाई समाधान के लिए प्रोजेक्ट भेजा जाएगा।

फिलहाल बारिश के चलते ढकिया की बदहाल सड़कें और जलभराव ने नगर पंचायत के विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले