मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुंवर विश्वास का बड़ा बयान, छात्रों के साथ हर मोर्चे पर रहने का वादा

विश्वास बोले— "छात्र हित की लड़ाई में हर कदम पर साथ हूं", कानूनी लड़ाई का पूरा खर्च उठाने का ऐलान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 26, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली छात्र आंदोलन:

रवि कारवा कुंवर

मुज़फ्फरनगर/नई दिल्ली।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल के दिनों में हुए छात्र आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के मुज़फ्फरनगर के पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास ने छात्रों के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र हितों की लड़ाई के दौरान किसी छात्र के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज होता है, तो उसकी पूरी कानूनी लड़ाई का खर्च वह स्वयं उठाएंगे।

कुंवर विश्वास ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें न्याय दिलाने और हर प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

हाल ही में हुए छात्र आंदोलन और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इसी क्रम में कुंवर विश्वास का कहना है कि छात्र आंदोलन के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने और उन्हें भरोसा देने से आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिली। उनका दावा है कि इसी जनदबाव के कारण भाजपा सरकार को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा।

अपने संदेश में कुंवर विश्वास ने कहा, “यदि किसी छात्र पर छात्र हित की लड़ाई के दौरान केस दर्ज होता है, तो उसकी पूरी कानूनी लड़ाई का खर्च मैं स्वयं उठाऊंगा। छात्रों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।”

कुंवर विश्वास के इस ऐलान के बाद छात्र संगठनों और समाजवादी समर्थकों के बीच इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। इसे छात्र आंदोलन के समर्थन में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले