सोनभद्र (राबर्ट्सगंज): चुर्क स्थित ‘सत्य ज्योति एकेडमी’ के शिक्षक आनंद कुमार पाल के खिलाफ अपनी भावज (छोटे भाई की पत्नी) और मासूम बच्चे के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप में रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता रागिनी (पत्नी अरविन्द कुमार पाल, निवासी प्रभापुरम कॉलोनी, ग्राम पुसौली) द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:00 बजे जब उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे, तब सत्य ज्योति एकेडमी के शिक्षक व उनके जेठ आनंद पाल ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इस दौरान बीच-बचाव में उनके छोटे बच्चे को भी चोटें आईं और आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
23 जुलाई 2026 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक आनंद पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (अपमानित करना) और 351(3) (जान से मारने की धमकी देना) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप-निरीक्षक राजेश राम को सौंपी गई है।




