महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमतिमहिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

जिलाधिकारी कविता मीना ने किया STP और पेयजल योजना का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

शुद्ध पेयजल और स्वच्छ पर्यावरण के लिए तेज हों कार्य: डीएम कविता मीना

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स

दयानन्द कुमार

हापुड़। जनपद में चल रही STP एवं पेयजल पुनर्गठन योजना के कार्यों की प्रगति परखने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने STP प्लांट पर उपचार क्षमता, संचालन प्रक्रिया, डिस्चार्ज मानकों का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही पेयजल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक, पम्प हाउस और घर-घर नल कनेक्शन के कार्यों की स्थिति भी देखी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि STP एवं पेयजल योजना के सभी कार्य निर्धारित मानक और समय-सीमा* के अंतर्गत पूर्ण किए जाएं। कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि STP से उपचारित जल के नमूनों की नियमित जांच कराई जाए और पेयजल योजना में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एवं सीवेज उपचार जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस योजना के पूर्ण होने से जनपदवासियों को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण भी उपलब्ध होगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले