एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर

यह लुक आधुनिक पावर ड्रेसिंग और एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 23, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : नेक्सा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जहां सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से महफिल सजाई, वहीं अभिनेत्री कृष्णा गौतम ने अपने सादगीभरे लेकिन बेहद स्टाइलिश ब्लू ब्लेज़र लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बिना किसी भारी-भरकम गाउन या चमकदार परिधान के, कृष्णा ने यह साबित कर दिया कि बेहतरीन टेलरिंग, आत्मविश्वास और क्लासिक स्टाइल का मेल ही असली फैशन की पहचान है। उनका यह लुक आधुनिक पावर ड्रेसिंग और एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।

खूबसूरती से सिला हुआ ब्लू ब्लेज़र, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके व्यक्तित्व को और निखार दिया। उन्होंने एक्सेसरीज़ को बेहद मिनिमल रखा, जिससे पूरा फोकस उनके स्टाइलिश आउटफिट पर बना रहा। रेड कार्पेट पर उनकी आत्मविश्वास से भरी मौजूदगी ने फैशन प्रेमियों और फोटोग्राफर्स, दोनों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर भी कृष्णा गौतम का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसक उनके क्लासी, फ्रेश और मॉडर्न अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह फैशन स्टेटमेंट उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो बिना अधिक तामझाम के भी प्रभावशाली और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। नेक्सा अवॉर्ड्स में कृष्णा गौतम का यह ब्लू ब्लेज़र लुक निस्संदेह इस सीज़न के सबसे यादगार सेलिब्रिटी फैशन मोमेंट्स में शामिल हो गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले