मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाममॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

शाहपुर जट्ट में शोक की लहर, अंबेडकर कमेटी अध्यक्ष लोकेश कुमार का निधन

समाजसेवी लोकेश कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, अंबेडकरवादी विचारधारा को अपूरणीय क्षति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

हापुड़ / बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम शाहपुर जट्ट से दुखद खबर सामने आई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी लोकेश कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। आज उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

लोकेश कुमार अपने सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में अलग पहचान रखते थे। उन्होंने समता सैनिक दल के सिपाही रहते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वे हमेशा आगे रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार वे सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

आज उनकी अंतिम यात्रा में शाहपुर जट्ट सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नम आंखों से सभी ने अपने प्रिय समाजसेवी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय, कर्मठ और मार्गदर्शक समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले