मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाममॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

आबिदा बेगम पर पत्रकार को कथित धमकी देने का आरोप, समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन का नाम भी आया सामने

पूर्व में प्रकाशित समाचार से नाराज होकर घर पहुंचने का आरोप, डॉ. बी.यू. अंसारी और संगठन के खिलाफ खबर छापने पर कथित रूप से दी बदनाम करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, July 22, 2026

सोनभद्र ब्यूरो। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे जनपद के एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि उरमोरा निवासी आबिदा बेगम, जो स्वयं को समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन, राबर्ट्सगंज की नगर अध्यक्ष बताती हैं, उनके आवास पर पहुंचीं और पूर्व में समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन तथा डॉ. बी.यू. अंसारी से संबंधित प्रकाशित समाचारों को लेकर कथित रूप से नाराजगी जताई। साथ ही नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) को भी लेकर बोला गया कि अगर मेरा नाम या मेरे संगठन का नाम नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों को बताया गया और इस घटना की जानकारी दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा क्यों कि वो खुद को सिविल डिफेंस वॉलंटियर भी बताती हैं।


पत्रकार का आरोप है कि बातचीत के दौरान आबिदा बेगम ने कथित रूप से कहा कि यदि भविष्य में डॉ. बी.यू. अंसारी अथवा उनके संगठन के संबंध में कोई समाचार प्रकाशित किया गया तो पत्रकार को बदनाम किया जाएगा और झूठे मुकदमे में फंसाया जाएगा। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके परिवार के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।
पत्रकार का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, यदि भविष्य में इस प्रकार की कथित धमकी, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार दोबारा होता है, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र से मिलकर लिखित शिकायत देंगे और विधिक कार्रवाई की मांग करेंगे।


नोट: इस समाचार में उल्लिखित सभी आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समान प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले