सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओसोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ

फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम विक्रेता से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सिम्भावली पुलिस की कार्रवाई

मारपीट के मामले में फरार चल रहा अनुज दबोचा, एससी/एसटी एक्ट में था मुकदमा दर्ज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 19, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

सिम्भावली, हापुड़। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम विक्रेता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना सिम्भावली में मु0अ0सं0 188/26 धारा बीएनएस एवं 3(2) Va एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत था। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने *नवादा फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर गौसाई, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार* ने बताया कि सिम्भावली क्षेत्र में अपराधियों और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले