पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनपुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

निजामपुर अंडरपास के पास मिला घायल, हाथ पर गोदा है ‘रघुवीर कुमार’ नाम पहचान के लिए पुलिस ने की आमजन से अपील

45 वर्षीय घायल का जीएस हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 16, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स

दयानन्द कुमार

हापुड़ हापुड़थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है।जानकारी के अनुसार निजामपुर अंडरपास के पास तिलक हॉस्पिटल के निकट एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में उसका उपचार जीएस हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उसके एक हाथ पर रघुवीर कुमार नाम गोदा हुआ है। इसी नाम के आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या संबंधित पुलिस अधिकारी को सूचना दें। ताकि घायल के परिजनों तक जानकारी पहुंचाकर उन्हें सूचित किया जा सके और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी घायल की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आमजन के सहयोग से जल्द ही घायल की पहचान संभव हो सकेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले