नगर पालिका में कर्पूरी ठाकुर स्मारक सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर सांकेतिक धरना - निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राज्य सूचना आयोग पहुंचे RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमान खान - रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - मुरादाबाद। सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार - डिलारी का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, लाखों खर्च के बाद भी बदहालनगर पालिका में कर्पूरी ठाकुर स्मारक सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर सांकेतिक धरना - निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ राज्य सूचना आयोग पहुंचे RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमान खान - रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - मुरादाबाद। सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार - डिलारी का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, लाखों खर्च के बाद भी बदहाल

सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’’

लॉक अप 2' में श्रेया कालरा पर सोनिया बंसल का भरोसा, बोलीं— मेहनत और आत्मविश्वास दिलाएंगे अलग पहचान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 16, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन जब कोई कलाकार किसी साथी की प्रतिभा पर खुलकर भरोसा जताता है, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा के लिए यही भरोसा दिखाया है।

सोनिया ने कहा कि श्रेया सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि बेहद मेहनती, समर्पित और प्रोफेशनल इंसान हैं। उन्होंने याद किया कि श्रेया पहले उनका इंटरव्यू भी ले चुकी हैं और तभी से उन्होंने उनकी लगन और काम के प्रति ईमानदारी को करीब से देखा है। सोनिया का विश्वास है कि श्रेया का आत्मविश्वास, समझदारी और सकारात्मक व्यक्तित्व लॉक अप सीज़न 2 में उन्हें अलग पहचान दिलाएगा।

शो शुरू होने से पहले ही मनोरंजन जगत के कई कलाकार और शुभचिंतक श्रेया के समर्थन में सामने आ रहे हैं। ऐसे माहौल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस भरोसे को जीत में बदल पाती हैं। फिलहाल, सोनिया बंसल का समर्थन यह साफ संकेत देता है कि श्रेया कालरा इस सीज़न की सबसे चर्चित और मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले