लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन - नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार - मुरादाबाद: तार चोरी करने वाले गैंग पर कुन्दरकी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 शातिर गिरफ्तार, सरकारी तार और अवैध हथियार बरामद - हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन तलाश तेज, बहादुरगढ़ पुलिस ने 2008 के केस में दबोचे दो आरोपीलोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन - नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार - मुरादाबाद: तार चोरी करने वाले गैंग पर कुन्दरकी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 शातिर गिरफ्तार, सरकारी तार और अवैध हथियार बरामद - हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन तलाश तेज, बहादुरगढ़ पुलिस ने 2008 के केस में दबोचे दो आरोपी

मुरादाबाद: तार चोरी करने वाले गैंग पर कुन्दरकी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 शातिर गिरफ्तार, सरकारी तार और अवैध हथियार बरामद

फरार दो साथियों की तलाश तेज, गैंग के नेटवर्क की खंगाल रही पुलिस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 14, 2026

मुरादाबाद। जनपद में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तार चोरों के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशों पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी बिलारी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी कुन्दरकी के मार्गदर्शन में थाना कुन्दरकी पुलिस टीम ने तार चोरी करने वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

थाना कुन्दरकी पुलिस संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तार चोरी करने वाले कुछ लोग एक सिल्वर रंग की रिनोल्ट ट्राईबर कार में सरकारी बिजली का तार लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर 2 अभियुक्तों को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. इदरीश पुत्र आलेहसन उर्फ अली हसन, मूल निवासी ग्राम कैथल थाना चन्दौसी जनपद संभल, हाल निवासी मौहल्ला करुला गली नं-9 थाना कटघर जनपद मुरादाबाद और 2. अकरम पुत्र अफसर, निवासी ग्राम मोहम्मदगंज थाना बनियाठेर जनपद संभल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। इनके पास से *पांच बंडल सफेद धातु बिजली का सरकारी तार* बरामद हुआ है। प्रत्येक बंडल का अनुमानित वजन 70 से 75 किलोग्राम है। इसके अलावा तार काटने में प्रयुक्त *एक जम्बूल यानी तार कटर, दो अदद आरी ब्लेड और रस्सा* भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त *एक सिल्वर कार रिनोल्ट ट्राईबर* को भी सीज कर दिया है।

तलाशी के दौरान एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। अभियुक्त इदरीश के कब्जे से *एक अवैध चाकू* और अकरम के कब्जे से *एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर* बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के दो अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले