संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन - नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तारसंगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन - नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस की महिला आरक्षियों ने खेल में लहराया परचम, SSP समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया मुरादाबाद पुलिस का गौरव

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 14, 2026

मुरादाबाद: जनपद मुरादाबाद की दो महिला मुख्य आरक्षियों ने खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और विभाग का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए आज *दिनांक 14.07.2026* को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर ने करनाल (हरियाणा) में आयोजित _ऑल इंडिया भारोत्तोलन क्लस्टर_ की पावर लिफ्टिंग 69 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए _रजत पदक यानी सिल्वर मेडल_ अपने नाम किया।

वहीं महिला मुख्य आरक्षी रमा यादव ने रामपुर में आयोजित _अन्तरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर_ में महिला वर्ग में दबदबा कायम किया। उन्होंने _टेबल टेनिस ऑल ओवर चैंपियनशिप में 06 स्वर्ण पदक_ और _बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में 02 रजत पदक_ प्राप्त किए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों महिला आरक्षियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले