राज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने मॉ गोमती उद्गम स्थल पर किया वृक्षारोपण। - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपणराज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने मॉ गोमती उद्गम स्थल पर किया वृक्षारोपण। - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण

सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब

2027 के चुनावी वादों के साथ नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत गांव हिम्मतपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी के बैनर तले PDA पंचायत का भव्य आयोजन किया गया। पंचायत में हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। पूरे मैदान में भीड़ और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी कार्यकर्ता एवं जनपद हापुड़ प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि PDA समाज की एकता ही सत्ता परिवर्तन की कुंजी है। उन्होंने ऐलान किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। जनता को बिजली-पानी मुफ्त मिलेगा और बेटियों को कक्षा 1 से स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

कानून व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा प्रभारी नैना सिंह गुर्जर ने वीडियो संदेश के जरिए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। छात्र-छात्राएं पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या को मजबूर हैं। किसान का शोषण हो रहा है और महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

जिला उपाध्यक्ष फारूक प्रधान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश में भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं किया जा रहा और महंगाई से किसान-मजदूर बेहाल हैं।जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, एडवोकेट विजय राणा, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष *अब्दुल मलिक,आमिर चौधरी,हाजी सबील,आस मोहम्मद,रविंद्र सिंह बना, सुंदर बैसलासहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंच से PDA की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

पंचायत में क्षेत्र की समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा हुई। नेताओं ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सिंभावली ब्लॉक के गांवों से आए सामाजिक लोगों ने नैना सिंह गुर्जर का समर्थन करते हुए 2027 में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले