दैनिक अयोध्या टाइम्स
दयानन्द कुमार
जनपद हापुड़
गढ़मुक्तेश्वर/सिम्भावली। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नवादा फाटक के निकट संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल सलाम पुत्र जमील अहमद निवासी गली नंबर-11, करीम नगर, थाना नौचन्दी, जनपद मेरठ बताया।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिम्भावली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





