सलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारीसलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारी

दोताई की धरती पर महिला पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें, हजारों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान बोले - "महिला सम्मान के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 7, 2026

“दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ग्राम दोताई में आज पीडीए महिला पंचायत का भव्य आयोजन हुआ। मैदान महिलाओं से खचाखच भरा हुआ था। बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। पंचायत में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भावी प्रत्याशी वार्ड नं 60 से सुधीर चौहान रहे। उन्होंने मंच से महिलाओं को संबोधित किया।

की जब तक महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और बराबरी का हक नहीं मिलेगा, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।

सुधीर चौहान ने महंगाई को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, दाल, आटा, दूध और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे गरीब, किसान और मध्यम वर्ग का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवाज को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।

इस दौरान सुधीर चौहान की धर्मपत्नी विभा चौहान भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।इस पंचायत में साजिद चौधरी, राशिद प्रधान, फारूक प्रधान, सुषमा प्रजापति सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने मंच पर अपनी समस्याएं भी रखीं। अंत में सभी महिलाओं ने सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले