अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार - सहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीरअवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार - सहकारिता सप्ताह : सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम - थाना सलिहा को चोरी के मामले में मिली बडी सफलता - सड़क निर्माण की गुणवत्ता परलोगों ने उठाए सवाल - तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर

अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?1.71 लाख रुपये नकद समेत एक गिरफ्तार

ठाकुरगंज बना अवैध लोटरी का गढ़?

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 30, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/ठाकुरगंज। ठाकुरगंज पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम अख्तर (49 वर्ष), पिता- मुश्ताक आलम, निवासी ठाकुरगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से अलग-अलग तिथियों (23, 24, 25, 26, 27, 28 एवं 30) के कुल 1,112 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इनमें 6 रुपये वाले 244 टिकट, 7 रुपये वाले 70 टिकट तथा 10 रुपये वाले 808 टिकट शामिल हैं। बरामद टिकटों का कुल मूल्य 10,030 रुपये बताया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन, 1,71,500 रुपये भारतीय मुद्रा, 2,450 नेपाली रुपये, ‘N 777’ अंकित एक मुहर, लेन-देन की डायरी तथा अन्य संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले