संवाददाता:- फरीद अहमद
किशनगंज/ठाकुरगंज। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बारा बंगला वार्ड संख्या-2 से चुकहट टोला तक बन रही 2.828 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुरानी सड़क की क्षतिग्रस्त परत हटाए बिना ही नई डामर परत बिछा दी गई, जिससे कई स्थानों पर सड़क निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल किशनगंज-02 की देखरेख में कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर संबंधित से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है सम्पर्क होते ही उनका पक्ष भी रखा जाएगा।




