राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापनराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन

ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी

इलाज हेतु भेजा गया नजदीकी सरकारी अस्पताल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, June 18, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/ठाकुरगंज। ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जनकल्याणकारी शिविर में गुरुवार सुबह 10 बजे से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाएं, बुजुर्ग और युवा लंबी कतारों में खड़े नजर आए। शिविर में आवास योजना, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदनों की जांच कर उन्हें तत्काल स्वीकार करने की प्रक्रिया में जुटे रहे।

इसी दौरान शिविर में मौजूद एक बुजुर्ग इसमाईल, वार्ड नंबर 7 पोस्ट खारूदाह , बरचौंदी निवासी अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज के बीडीओ अहमर अब्दाली तत्काल मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने बुजुर्ग की जांच की, जिसमें पता चला कि उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) के कारण उन्हें चक्कर आया था। इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठाकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा दवा और पानी पिलाया गया।

बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों की तत्परता और स्वास्थ्य टीम की सक्रियता से बुजुर्ग को समय पर उपचार जारी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले