बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चनाबिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन

परिवहन नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 13, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे (NH-327E) पर इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से बनाए गए ‘जुगाड़ वाहन’ धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। बिना नंबर प्लेट, बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन और बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे ये वाहन न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आए दिन गंभीर हादसों को भी न्योता दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इन जुगाड़ वाहनों की रफ्तार के कारण हाईवे पर चलना दूभर हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब कुछ विभाग को नजर क्यों नहीं आ रहा है।

नियमों की सरेआम धज्जियां, कोई सुरक्षा मानक नहीं:-

इन वाहनों में न तो कोई रिफ्लेक्टर होता है और न ही रात के समय सही से काम करने वाली हेडलाइट्स या इंडिकेटर। नो रजिस्ट्रेशन, नो इंश्योरेंस: इन वाहनों का परिवहन विभाग (RTO) में कोई रिकॉर्ड नहीं होता। दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित पक्ष को मुआवजा मिलना भी नामुमकिन हो जाता है।

सड़क सुरक्षा को बड़ा खतरा: बिना फिटनेस के चल रहे इन जुगाड़ वाहनों के ब्रेक और स्टेयरिंग की कोई गारंटी नहीं होती, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासनिक उदासीनता पर उठ रहे सवाल:

हाईवे पर लगातार बढ़ रही इन वाहनों की संख्या से यह साफ है कि परिवहन विभाग इस गंभीर मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। चेकिंग अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है, जबकि इन अवैध और खतरनाक वाहनों को मुख्य सड़कों पर आने से रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मांग उठने लगी है कि इस प्रकार के वाहनों को हाईवे पर चलने से रोका जाना चाहिए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले