बेला औरैया। विगत दिवस बुधवार को अखबार ”अयोध्या टाइम्स ने गैस की किल्लत को लेकर , उपभोक्ताओं की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए खबर को प्रकाशित किया।खबर प्रकाशित होते ही जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा समस्या को गंभीर देखते हुए गैस वितरण हेतु,गैस एजेंसी संचालक को तत्काल आदेश दिया।
बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में विगत दिवस बुधवार को याकूबपुर इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर गैस किल्लत को लेकर गैस उपभोक्ताओं ने,विरोध करते हंगामा किया और मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया था,वहीं कुछ लोगों ने कालाबाजारी की बात कही थी और अपनी समस्या को बताते हुए बताया था कि पर्ची कटने के बाद भी उन्हें सिलेंडर गैस नहीं मिल रही थी।।
उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर अयोध्या टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित की जिसकी खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है।स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए। आनन-फानन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया,खबर को संज्ञान में लेते हुए नवांगतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने, गैस वितरण को लेकर आदेश दिया, गैस याकूबपुर स्थित गोदाम की जगह घर घर जाकर एवं अन्य कोई सार्वजनिक जगह गैस को वितरण किया जाए,जिससे गैस को लेकर अफरा तफरी का माहौल न हो।
जिसके परिणामस्वरूप अब लगातार दूसरे दिन एजेंसी पर सिलेंडरों का भारी लोड पहुंचा है। गैस की खेप आते ही पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है और एजेंसी पर मची अफरा-तफरी शांत हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी गई है। अब सरकार द्वारा निर्धारित ₹945 प्रति सिलेंडर की दर से उपभोक्ताओं के घरों तक सुचारू रूप से होम डिलीवरी कराई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और इसी तरह पारदर्शी व नियमित रूप से गैस की उपलब्धता बनी रहेगी। स्थानीय जनता ने उपभोक्ताओं की समस्या को प्रमुखता से उठाने और उसका त्वरित समाधान करवाने के लिए अयोध्या टाइम्स एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।






