80 वर्षीय वृद्धा की 1000 वर्ग गज जमीन पर कब्जे का प्रयास - '22 लाख बच्चों के साथ धोखा', NEET केस पर बोले राहुल गांधी, PM से की धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग - NEET Paper 2026: CBI का देशव्यापी Action, Pune, Pune की 'मास्टरमाइंड' प्रोफेसर मनीषा मंधारे गिरफ्तार - Iran ने अपने इस कदम से बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, होर्मुज के लिए तैयार किया नया ट्रैफिक मैकेनिज्म - PM Modi की विदेश यात्रा पर CM Mann का तंज, पूछा- प्रधानमंत्री Work From Home क्यों नहीं करते?80 वर्षीय वृद्धा की 1000 वर्ग गज जमीन पर कब्जे का प्रयास - '22 लाख बच्चों के साथ धोखा', NEET केस पर बोले राहुल गांधी, PM से की धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग - NEET Paper 2026: CBI का देशव्यापी Action, Pune, Pune की 'मास्टरमाइंड' प्रोफेसर मनीषा मंधारे गिरफ्तार - Iran ने अपने इस कदम से बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, होर्मुज के लिए तैयार किया नया ट्रैफिक मैकेनिज्म - PM Modi की विदेश यात्रा पर CM Mann का तंज, पूछा- प्रधानमंत्री Work From Home क्यों नहीं करते?

’22 लाख बच्चों के साथ धोखा’, NEET केस पर बोले राहुल गांधी, PM से की धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

राहुल गांधी ने दावा किया कि साल 2015 से 2026 के बीच देश में 148 परीक्षा घोटाले हुए, 87 परीक्षाएं रद्द हुईं और करीब 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 16, 2026

राहुल गांधी ने NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री खुद लें.

’22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ’- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही खुद लीजिए.’ उन्होंने अंग्रेजी में भी लिखा, ‘Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.’

इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी सरकार में परीक्षा घोटाले करने वालों को संरक्षण मिलता है, जबकि मेहनत करने वाले छात्र अपनी जान गंवा रहे हैं.

छात्रों की आत्महत्या का किया जिक्र
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 21 वर्षीय ऋतिक मिश्रा और गोवा के एक छात्र की कथित आत्महत्या का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र मानसिक रूप से टूट गए. उन्होंने लिखा, ‘ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है. यह आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है.’

परीक्षा घोटालों के आंकड़े गिनाए
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि साल 2015 से 2026 के बीच देश में 148 परीक्षा घोटाले हुए, 87 परीक्षाएं रद्द हुईं और करीब 9 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि इन घोटालों में अब तक केवल एक मामले में सजा हुई है. राहुल गांधी के मुताबिक, सीबीआई ने 17 मामलों और ईडी ने 11 मामलों की जांच की, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली.

‘जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती’
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा घोटालों में जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि अगर किसी को हटाया भी जाता है, तो बाद में उसे किसी बड़े पद पर बैठा दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा, ‘चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं.’

21 जून को दोबारा होगी NEET-UG परीक्षा
परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. यह परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित हुई थी.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले