बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग? - इंस्टाग्राम विवाद में युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार - किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में खोला अपना एक्सक्लूसिव शोरूम राज्य में ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च - पोक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया 1.75 लाख का अर्थदंडबड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग? - इंस्टाग्राम विवाद में युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार - किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में खोला अपना एक्सक्लूसिव शोरूम राज्य में ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च - पोक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया 1.75 लाख का अर्थदंड

बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए ‘गाय तस्करी’ का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार

"BJP में पकड़ है, इसलिए नहीं हो रही FIR"—प्रशासन को गुमराह कर साजिश रचने वाले युवक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, May 14, 2026

मिर्जापुर ब्यूरो। जनपद के प्रमुख आरटीआई कार्यकर्ता और जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नितेश उपाध्याय के विरुद्ध एक गहरा षड्यंत्र रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कार्यकर्ता ने अपनी सामाजिक छवि को बचाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

आरोप: गुप्त सूचना के नाम पर रची गई साजिश

​शिकायती पत्र (पंजीकरण संख्या: PRSEC/E/2026/0031069) के अनुसार, आकाश नामक एक व्यक्ति ने रंजिशवश कमिश्नर महोदय को नितेश उपाध्याय के विरुद्ध पूर्णतः असत्य “गुप्त सूचना” प्रेषित की है। इस सूचना में नितेश उपाध्याय पर सोनभद्र के नक्सलियों के साथ मिलकर “गाय की तस्करी” करने का संगीन और झूठा लांछन लगाया गया है।

प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास

​शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी आकाश द्वारा प्रशासन को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि उसकी “BJP में गहरी पकड़” है, जिसके कारण उसके ऊपर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हो पा रही है। नितेश उपाध्याय ने इसे अपनी मानहानि करने और पुलिसिया कार्यवाही में फंसाने का एक निकृष्ट प्रयास करार दिया है।

उच्चाधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

​नितेश उपाध्याय ने राष्ट्रपति के अलावा मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश), पुलिस महानिदेशक (DGP), मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को भी पत्र भेजकर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि फर्जी सूचना देकर राजकीय तंत्र का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष को प्रताड़ित न किया जा सके।

कौन हैं नितेश उपाध्याय?

​बता दें कि नितेश उपाध्याय ग्राम सभा पखवैया (चिल्ह) के निवासी हैं और वर्तमान में ब्लॉक अध्यक्ष (कोन ब्लॉक) तथा जिला उपाध्यक्ष (RTI एसोसिएशन, मिर्जापुर) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक स्वच्छ छवि के जागरूक नागरिक के रूप में है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले