धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

इंस्टाग्राम विवाद में युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार

अमेठी। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन चौहान (21) निवासी ग्राम सरैया सबल शाह थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, May 14, 2026

अमेठी। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन चौहान (21) निवासी ग्राम सरैया सबल शाह थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका गोविन्द चौहान से इंस्टाग्राम पोस्ट पर गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान उसने तमंचा निकालकर गोविन्द को डराने के लिए दौड़ाया था।

मुसाफिरखाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह समेत थाना मुसाफिरखाना की पुलिस टीम शामिल रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले