भारत–पोलैंड रणनीतिक संवाद में शामिल हुए वैश्विक सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता मोहित माधव - अब हमला किया तो परमाणु बम…ईरान की अमेरिका को खुली धमकी - PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी - पंजाब में BJP दफ्तरों पर Attack, Sunil Jakhar की AAP को चेतावनी- 'इसे पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे' - तमिलनाडु CM Vijay ने S. Jaishankar को लिखा पत्र, Sri Lanka में फंसे 6 मछुआरों की रिहाई की मांगभारत–पोलैंड रणनीतिक संवाद में शामिल हुए वैश्विक सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता मोहित माधव - अब हमला किया तो परमाणु बम…ईरान की अमेरिका को खुली धमकी - PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी - पंजाब में BJP दफ्तरों पर Attack, Sunil Jakhar की AAP को चेतावनी- 'इसे पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे' - तमिलनाडु CM Vijay ने S. Jaishankar को लिखा पत्र, Sri Lanka में फंसे 6 मछुआरों की रिहाई की मांग

पंजाब में BJP दफ्तरों पर Attack, Sunil Jakhar की AAP को चेतावनी- ‘इसे पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे’

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी कार्यालयों पर हुए हमलों को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, May 13, 2026

भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को राज्य में पार्टी के कार्यालयों पर हुए हमलों की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और चेतावनी दी कि भाजपा उसे पंजाब में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। जाखड़ ने दावा किया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत सोमवार को लुधियाना, बटाला, तरन तारन और जीरकपुर में पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया, जिसमें कुछ उपद्रवियों ने पार्टी नेताओं पर स्याही फेंकी और कार्यालयों में तोड़फोड़ की।
जाखड़ ने सुभाष शर्मा, परमिंदर सिंह बराड़, संजीव वशिष्ठ और विनीत जोशी सहित पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और भाजपा कार्यालयों में गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने आरोप लगाया कि वह पंजाब में ऐसी स्थिति पैदा कर रही है जैसी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले थी। मोहाली में पत्रकारों से बात करते हुए जाखड़ ने कहा, सोमवार को लुधियाना, बटाला, तरनतारन और जीरकपुर में भाजपा कार्यालयों के साथ जो कुछ भी हुआ वह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था।

हमारे कार्यालयों पर हमला किया गया और स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा, यह सब काफी सुनियोजित तरीके से किया गया था और इसके पीछे कोई न कोई जरूर रहा होगा। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस जांच को इन हमलों की साजिश रचने वाले लोगों को ढूंढने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, हमें बताएं कि आदेश किसने दिए – क्या यह आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने दिए या उसके दिल्ली के नेतृत्व ने? हम चाहते हैं कि उनका पर्दाफाश हो। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। तरन तारन में सोमवार को 10-12 अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय में घुसकर पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और कार्यालय में स्याही फेंक दी। लुधियाना में भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी पर काली स्याही फेंकने के बाद तनाव का माहौल रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले