पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनपुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

बरेली बार के मध्यावर्ती चुनाव में सचिव पद पर अंगन सिंह ने कराया नामांकन

( दैनिक अयोध्या टाइम्स )बरेली । बरेली बार एसोसिएशन में सचिव पद पर हों रहे मध्यावर्ती चुनाव में अब तक एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं ने सचिव पद पर नामांकन कराया जा चुका है ।नामांकन के समय प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने समर्थकों को साथ लेकर जा रहे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 5, 2025

( दैनिक अयोध्या टाइम्स )
बरेली । बरेली बार एसोसिएशन में सचिव पद पर हों रहे मध्यावर्ती चुनाव में अब तक एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं ने सचिव पद पर नामांकन कराया जा चुका है ।
नामांकन के समय प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने समर्थकों को साथ लेकर जा रहे है। आज दोपहर 2 बजे अंगन सिंह का नामांकन होना था जिसकी सूचना सोशल मीडिया द्वारा अंगन सिंह ने सभी अधिवक्ताओं को दी ।
ठीक 2 बजे अंगन सिंह लगभग तीन सौ अधिवक्ताओं के साथ अपना नामांकन कराने पहुंचे रास्ते में समर्थकों द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए समर्थन व्यक्त किया गया ।
नामांकन के समय चौंकाने वाली बात यह रही कि पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे दो अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना व संजय वर्मा भी साथ में रहे और पूरे गर्मजोशी से अंगन सिंह का नामांकन कराया और अपना अपना समर्थन दिया है। ज्ञात हो कि पिछले चुनाव में अंगन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे अब दो पूर्व प्रत्याशियों के साथ में आने से अंगन सिंह सबसे आगे निकलते दिखाई दे रहे है।
नामांकन के बाद अंगन सिंह द्वारा अधिवक्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई जिसमें लगभग बारह सौ अधिवक्ताओं सहभागिता की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले