तमिलनाडु में Congress ने डीएमके से तोड़ा गठबंधन, विजय की पार्टी TVK को दिया समर्थन - यूपी चुनाव में I-PAC से काम नहीं कराएगी सपा? Akhilesh Yadav ने खुद बताई सच्चाई - Lucknow डिफेंस कॉरिडोर में देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी लगेगी, England की कंपनी करेगी निवेश - हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है… Punjab Blasts पर Farooq Abdullah का विवादित बयान - बंगाल में BJP की प्रचंड जीत, Mamata Banerjee से मिलेंगे अखिलेश यादव, क्या है INDIA Alliance का प्लान?तमिलनाडु में Congress ने डीएमके से तोड़ा गठबंधन, विजय की पार्टी TVK को दिया समर्थन - यूपी चुनाव में I-PAC से काम नहीं कराएगी सपा? Akhilesh Yadav ने खुद बताई सच्चाई - Lucknow डिफेंस कॉरिडोर में देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी लगेगी, England की कंपनी करेगी निवेश - हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है… Punjab Blasts पर Farooq Abdullah का विवादित बयान - बंगाल में BJP की प्रचंड जीत, Mamata Banerjee से मिलेंगे अखिलेश यादव, क्या है INDIA Alliance का प्लान?

Lucknow डिफेंस कॉरिडोर में देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी लगेगी, England की कंपनी करेगी निवेश

इंग्लैंड की हथियार निर्माता कंपनी वेब्ले एंड सियाल सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और हथियार सामग्री तैयार करेगी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, May 6, 2026

उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विश्वविख्यात इंग्लैंड की हथियार निर्माता कंपनी वेब्ले एंड सियाल अब लखनऊ नोड में अत्याधुनिक गोला-बारूद (एम्युनिशन) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह यूनिट सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और हथियार सामग्री तैयार करेगी।
वेब्ले एंड सियाल ग्रुप के चेयरमैन जॉन ब्राइड और निदेशक मनिंदर सियाल के मुताबिक इसे देश की सबसे बड़ी एम्युनिशन इकाइयों में से एक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है, जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये तक ले जाया जाएगा। इस प्लांट में 9×19 मिमी, 5.56×45 मिमी, 7.62×39 मिमी, 7.62×51 मिमी और 12.7 मिमी जैसे रक्षा-ग्रेड गोला-बारूद का उत्पादन 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
यह इकाई सिर्फ गोला-बारूद ही नहीं, बल्कि प्राइमर और अन्य जरूरी घटकों का भी निर्माण करेगी, जिससे कंपनी को पूरी उत्पादन प्रक्रिया (एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग) की क्षमता मिल जाएगी। इससे देश में रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता घटेगी और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी। कंपनी की एक यूनिट हरदोई के संडीला में पहले से संचालित है, जहां पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और शॉटगन बनाए जा रहे हैं। साथ ही, वहीं एक नई एयरगन फैक्ट्री भी स्थापित की जा रही है, जिसमें उच्च गुणवत्ता की एयरगन तैयार होंगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले