किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल - मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायलवन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी - गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्नकिशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल - मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायलवन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी - गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

चुनाव को लेकर बीजेपी सारे हथकंडे अपनाती है- अनुराग ढांडा, AAP का बड़ा बयान

West Bengal Election 2026: आम आदमी पार्टी ने कह दी बड़ी बात, 'अगर ममता बनर्जी चिंतित हैं तो…

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 2, 2026

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीती रात सियासी गहमागहमी तब तेज हो गई जब सीएम ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया. गुरुवार को भवानीपुर में एक ईवीएम ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का दौरा कर सीएम ममता ने धांधली का आरोप लगाया और और चेतावनी दी कि किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए। साउथ कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र में करीब चार घंटे बिताने के बाद बनर्जी रात करीब 12.07 बजे वहां से निकलीं. इस पर अब आप की प्रतिक्रिया आई है.

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “ममता बनर्जी का वहां जाना बिल्कुल सही है, लाजिमी है, क्योंकि वह चुनाव ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रही थीं. यह चुनाव आयोग बनाम टीएमसी का चुनाव था. पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग एक तरह से बीजेपी का मुखौटा पहनकर चुनाव लड़ रहा था.”

ममता बनर्जी चिंतित हैं तो बिल्कुल सही है- ढांडा
उन्होंने आगे कहा, ”अगर चुनाव आयोग किसी भी तरह की लापरवाही करता है, या ईवीएम रखे जाने वाले स्थानों की सुरक्षा में कोई चूक होती है, तो जिम्मेदारी कौन लेगा? टीएमसी को खुद अपने जनादेश की रक्षा करनी होगी. उन्हें खुद ही ग्राउंड पर उतरना पड़ेगा. अगर ममता बनर्जी इसको लेकर चिंतित हैं तो वो बिल्कुल सही हैं.”

AAP नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, ”भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है चुनाव आयोग के साथ मिलकर कभी वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने का, कभी चुनाव को प्रभावित करने का, कभी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का. ये सारे हथकंडे बीजेपी अपनाती रहती है. इसलिए ममता बनर्जी को अपने मैंडेट की रक्षा खुद ही करनी पड़ेगी.”

4 मई को आएंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. यहां पहले फेज का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे फेज का मतदान 29 अप्रैल को हुआ. पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे फेज में 92 प्रतिशत से ऊपर लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले