नहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफानहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका : Mayawati

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, May 2, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस आशंका से लोगों में बेचैनी व्याप्त है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका
मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश में कमर्शियल सिलेंडर की कमी के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की फिर से की गई वृद्धि और उसके आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ी खबरें सभी माध्यमों में प्रमुखता से सामने आ रही हैं. साथ ही, इस आशंका से लोगों में चिंता बढ़ी है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ेंगी .’

उन्होंने कहा, ‘इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजरायल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कोई वजह, सरकार ने जिस प्रकार राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खासकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित और जनकल्याण के तहत जारी रखना देशहित में होगा.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी नई दर के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार रुपये से अधिक हो जाएगी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले