रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने कसी कमर, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, April 25, 2026

सोनभद्र अमान खान ब्यूरो चीफ। जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील केंद्रों का लिया जायजा

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित ‘कंट्रोल रूम’ और डायट (DIET) परिसर में बनाए गए ‘स्ट्रांग रूम’ का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

​व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र की गहन जांच और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अभ्यर्थियों के प्रति व्यवहार हो सौहार्दपूर्ण

​जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी से सतर्क रहकर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने को कहा।

​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले