घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित - भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का विरोध प्रदर्शन - 2 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारघर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित - भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का विरोध प्रदर्शन - 2 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का विरोध प्रदर्शन

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, April 12, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने RTS चौराहे पर भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने के आरोप लगाए गए।


जनता पर बढ़ते खर्च का आरोप
सपा नेताओं ने कहा कि बीते वर्षों में बिजली, रोडवेज किराया, गिट्टी-बालू और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़े हैं, जिससे आम जनता परेशान है। महिलाओं के घरेलू बजट पर भी इसका असर पड़ा है।


स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल
जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट जैसी सुविधाएं बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को दूसरे जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है।


योजनाओं में अनियमितता का आरोप
कार्यकर्ताओं ने हर घर जल योजना सहित अन्य योजनाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।


विरोध प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता मौजूद
प्रदर्शन में सुरेंद्र भारती, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले