सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’

‘तेरे बिना क्या है जीना’ ने छेड़ी दिल की तारें ‘तेरे बिना क्या है जीना’ बना रोमांस का नया एंथम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, March 21, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : महाराजा म्यूज़िक ने अपने नए रोमांटिक गाने “तेरे बिना क्या है जीना” के साथ एक बार फिर संगीत प्रेमियों के दिलों को छू लिया है। इस गाने को अश्विन महाराज ने प्रस्तुत किया है और वही इसके निर्माता भी हैं। गाने में टर्सी एम. फर्नांडिस और अक्षय सेठी की केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है, जो प्यार और जुदाई के एहसास को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है।

गाने को शंकर दास की दिलकश आवाज़ ने और भी भावपूर्ण बना दिया है, जबकि सतीश त्रिपाठी द्वारा लिखा गया संगीत और बोल सीधे दिल में उतरते हैं। इसमें इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रिक, एकॉस्टिक और रिदम गिटार, जिन्हें नील ने बजाया है, गाने को एक अलग ही संगीतात्मक गहराई देते हैं।

वीडियो का निर्देशन खुद अश्विन महाराज ने किया है, जिसमें आनंद भकुनी ने सहायक निर्देशक के रूप में सहयोग दिया। नवीन कुमार की सिनेमैटोग्राफी और सगीर चुडेसरा का एडिट और डीआई गाने को विजुअली भी बेहद आकर्षक बनाते हैं। यह खूबसूरत रोमांटिक गीत महाराजा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है और तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले