एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच

फिटनेस दौड़, पीआरवी उपकरणों का परीक्षण, गार्द रजिस्टर व अभिलेखों की समीक्षा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, March 11, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में परेड ग्राउंड पर सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। बल को शारीरिक-मानसिक रूप से चुस्त रखने के लिए दौड़ कराई गई।

निरीक्षण में यू.पी.-112 और विभिन्न थानों के वाहनों की चेकिंग हुई; पीआरवी कर्मियों से दंगा-नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा सामग्री और उनकी कार्यशीलता की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, बैरक व परिसर का भी जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन और संसाधनों के रख-रखाव पर बल दिया गया। एएसपी ने पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले