डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलडंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत - पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - लखनऊ की दर्दनाक घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण - डीएम और एसपी ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश - मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम मामलों के निस्तारण की तैयारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में दिए निर्देश, वृद्धाश्रम व वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, March 11, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा। इसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआईएक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक-श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत-जल बिल, राजस्व व अन्य सिविल मामलों समेत सुलह-योग्य प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

दिनांक 10 मार्च को अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के निर्देश पर सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई, जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, सिविल जज अमित कुमार, यादवेन्द्र सिंह, इन्दू वर्मा, शिवेश राज जयसवाल, आकृति प्रकाश, अभिनव दूबे, मुरलीधर सिंह और यमुनाशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। अधिकारियों को अधिकाधिक नोटिस तामील कर लंबित वादों के सुलह-निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इसी दिन सचिव राहुल ने समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर 42 वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिक कानून, भरण-पोषण अधिनियम 2007 और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बाद में वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर वहाँ आवासित 4 नवजात शिशुओं की देखभाल के निर्देश दिए तथा स्टाफ को महिला-बाल संरक्षण कानूनों व नालसा योजनाओं पर जागरूकता शिविर लगाने को कहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले