बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के कड़े निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं। भूमि-विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी और राजस्व मामलों पर एसपी ने खुद संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही या विलंब पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जनसुनवाई को पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद मजबूत करने का माध्यम बताया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले