मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

सोनभद्र: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका

सीएमओ की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न; 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क लगेगा सुरक्षा कवच

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ): महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पंकज कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टी०ओ०टी० (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने की रणनीति तैयार की गई।

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर प्रहार

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पंकज कुमार ने बताया कि “सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के गर्भाशय के निचले भाग (Cervix) में होता है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। यदि समय रहते किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाए, तो भविष्य में इस जानलेवा बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।”

14 से 15 वर्ष की किशोरियों का होगा निःशुल्क टीकाकरण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० गिरधारी लाल ने जानकारी दी कि राज्य स्तर से जनपद को एचपीवी वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब सामुदायिक एवं ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा कोल्डचेन पॉइंट्स पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी। जनपद स्तरीय प्रशिक्षक अब ब्लॉक स्तर पर जाकर स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण में प्रमुख उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रेमनाथ, समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, मो० नसीम, डीवीसीएम, बीपीएम, बीसीपीएम सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी और जेएसआई के जनपद प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले