अनुराधा त्रिपाठी को मिला ‘मिस कीनाराम’ अवार्ड, पूर्व छात्राओं का जुटा मजमा

संत कीनाराम महिला पीजी कॉलेज में महिला सम्मेलन, पूर्व छात्रा मिलन और होली समारोह संपन्न

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

सोनभद्र (अम्बेडकर नगर)अमान खान ब्यूरो चीफ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को संत कीनाराम महिला पीजी कॉलेज में ‘महिला सम्मेलन’ और ‘पूर्व छात्रा मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा अनुराधा पाठक (अनुराधा त्रिपाठी) को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘मिस कीनाराम अवार्ड’ से नवाजा गया।

सम्मान और भावुक पल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉलेज निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने अनुराधा को प्रमाण पत्र, गुलाब का ताज और बुके भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर भावुक हुईं अनुराधा ने कॉलेज को अपना ‘मायका’ बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आगे बढ़ने की लालसा जागती है। उन्होंने होली और चैता गीतों से पूरे सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और होली मिलन प्राचार्य मनु श्री और अंकित सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्य पूर्व छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आरती पांडेय, शालिनी, अनुपमा और अन्नपूर्णा समेत कई लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले