बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मेडिकल कॉलेज बना शोषण का केंद्र: प्रमोद यादव

सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद होने पर जताया कड़ा रोष

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद की चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर जल्द सुधार की मांग की।

मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत और संसाधनों का अभाव

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने सत्ताधारी भाजपा जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का खुला शोषण हो रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि एसी कमरों में बैठे हैं और गरीब जनता इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में हाल ही में एक प्रसूता की मौत हो गई, जो बेहद शर्मनाक है। जनपद का ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़ा है, जिससे गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना पड़ता है।

एक महीने की वेटिंग और खराब मशीनें

प्रमोद यादव ने आगे कहा कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को 1-1 महीने बाद का नंबर दिया जा रहा है, जो किसी मजाक से कम नहीं है। वहीं, डिजिटल एक्सरे मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं। अति पिछड़ा जिला होने के बावजूद यहाँ की जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।

गाँवों तक नहीं पहुँच रही एम्बुलेंस

सपा नेता गोपाल गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्या रखते हुए कहा कि दूर-दराज के गाँवों में एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँच पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति यह है कि वे पूरी तरह नर्सों के भरोसे चल रहे हैं, वहां डॉक्टरों का पता ही नहीं रहता। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

​सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और बंद पड़ी यूनिट्स को चालू नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित:

इस दौरान मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत, नीरज और अर्जुन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले