बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के शिवपुर नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया बदसलूकी का आरोप

जितेन्द्र अग्रहरि ने सुरक्षा राशि ₹7,000 वापस करने की मांग की; संगठन में मचे घमासान से सनसनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 9, 2026

वाराणसी (शिवपुर): समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन (Samagra Manavadhikar Association) की शिवपुर इकाई में उस समय खलबली मच गई, जब नगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रहरि (ID No: SMA-0468) ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। जितेन्द्र अग्रहरि ने अपना त्यागपत्र 2 मार्च 2026 को ही संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन को भेज दिया था, जिसकी सार्वजनिक घोषणा आज एक प्रेस नोट के जरिए की गई।

बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप

इस्तीफे में जितेन्द्र अग्रहरि ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से उनके प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यवहार उचित नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार डांटा गया, धमकाया गया और उनके साथ मानसिक रूप से धोखा किया गया। जितेन्द्र ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपमानजनक माहौल में कार्य करना अब उनके लिए संभव नहीं रह गया है, इसलिए वे स्वेच्छा से यह पद छोड़ रहे हैं।

जमा सुरक्षा राशि की वापसी की मांग

अपने त्यागपत्र में जितेन्द्र अग्रहरि ने संगठन से अपनी जमा सुरक्षा राशि (Security Money) ₹7,000 भी वापस लौटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि ज्वाइनिंग के समय उन्होंने ₹3,000 ऑनलाइन और ₹4,000 नकद जमा किए थे।

कार्यकाल के सहयोगियों का आभार

इस्तीफे के साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले साथियों का आभार जताया और संगठन से जल्द से जल्द इस्तीफे की लिखित पुष्टि व धनराशि वापसी की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ताओं में भी संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले