मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

महिलाओं की सुरक्षा में सोनभद्र पुलिस का शक्ति अभियान

मिशन 5.0 के तहत स्कूल-कॉलेज से बाजार तक जागरूकता, एसिड बिक्री पर कड़ी चेकिंग

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 9, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिले भर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (यातायात) डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में स्कूलों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं-महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग और OTP साझा न करने की हिदायतें भी दी गईं।

साथ ही, एसिड/तेजाब बेचने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग कर विक्रेताओं को पहचान-पत्र अनिवार्य रखने, स्टॉक रजिस्टर व सीसीटीवी दुरुस्त रखने और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जरूरी हेल्पलाइन: 112 (आपातकाल), 1090/1091 (महिला सुरक्षा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले