मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

सोनभद्र में दबंगों का तांडव, झाड़ू लगाती महिला और बचाने आए पति को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

रॉबर्ट्सगंज के लोहरा गाँव में सुबह-सुबह हमला, पत्नी को बचाने गए राकेश मौर्य का सिर फटा—पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से माँगा इंसाफ

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 8, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत लोहरा गाँव की नौडहवां बस्ती में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उस वक़्त अफरातफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही ममता मौर्या पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पति राकेश कुमार मौर्य बाहर निकले तो पत्नी को पीटा जा रहा था; बचाने पहुँचे तो हमलावरों ने उन पर भी धावा बोल दिया। मारपीट में राकेश के सिर में कई जगह गहरी चोटें आईं और ममता को गंभीर चोटें लगीं।

कोतवाली पुलिस ने घायल दंपति का प्रार्थना-पत्र लेकर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ज़िला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया, जहाँ उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। पीड़िता ममता मौर्या ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले