सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: आज सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ वार्ड नंबर 1, दलित बस्ती परिवार के बच्चों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चों में रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी और मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा कीं और माताओं-बहनों से आशीर्वाद लिया।
प्रमोद यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह श्री अखिलेश यादव का दिशा-निर्देश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उनके सुख-दुःख में हाथ बटाया जाए और खुशी के त्योहार मनाए जाएँ, यही सच्चा समाजवाद और पर्व है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने और माता-पिता का कहना मानने के लिए प्रेरित किया। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने भी बच्चों के साथ होली खेलने को ‘असली पर्व’ बताया।
इस मौके पर संदीप पटेल, रवि भारती, जुनैद अंसारी और अरविंद विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






