यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

होली से पहले पुलिस की सघन चेकिंग में टाटा डीसीएम से ₹17 लाख का गांजा जब्त, वाहन सहित कुल बरामदगी ₹37 लाख की

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 3, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ: सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चोपन थाना पुलिस और एसओजी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से कुल 85 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत 37 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा भागने की कोशिश करने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पटवध इंडियन पेट्रोल पंप के पास रोका। तलाशी के दौरान, शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे गए चार प्लास्टिक बोरों में गांजा मिला।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा, निवासी कंडलीमुण्डा, जिला अंगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के बदले 30,000 रुपये का प्रस्ताव दिया था। इस मामले में थाना चोपन पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और दो अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस टीम ने एक मोबाइल फोन और नगद धनराशि भी बरामद की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले