खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरितखेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित

FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

सोनभद्र की दो बेटियों को मिला ₹4.30 लाख का संबल; सामूहिक सहयोग से सामाजिक सरोकार की नई मिसाल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश,अमान खान ब्यूरो चीफ| फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) ने सेवा और सहकारिता की भावना को चरितार्थ करते हुए फरवरी माह में प्रदेश की 11 बेटियों के विवाह हेतु लगभग ₹24,00,000 (चौबीस लाख रुपये) की ऐतिहासिक आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस पुनीत कार्य में जनपद सोनभद्र की दो बेटियों के परिवारों को भी बड़ा सहारा मिला है।

सोनभद्र में सहायता का विवरण:

  • जय प्रकाश विश्वकर्मा की पुत्री: विवाह हेतु ₹2.16 लाख की मदद।
  • किरण का विवाह: परिवार को ₹2.12 लाख की आर्थिक सहायता। यह धनराशि FRCT के हजारों सदस्यों द्वारा औसतन मात्र ₹4.54 प्रति सदस्य के सूक्ष्म अंशदान से एकत्रित कर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।

संस्था का विजन और उपलब्धियां:

संस्थापक श्री महेन्द्र कुमार वर्मा (महराजगंज) द्वारा स्थापित यह टीम प्रदेश की पहली ऐसी सामाजिक संस्था है जो ‘क्राउड फंडिंग’ के माध्यम से सदस्यों को संकट में संबल देती है।

  • आगामी लक्ष्य: किसी सदस्य के आकस्मिक निधन पर परिवार को ₹50 लाख तक और बेटी के विवाह में ₹5 लाख तक की मदद।
  • अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड: बेटियों के विवाह में ₹71 लाख और दिवंगत परिवारों को ₹72 लाख की कुल सहायता दी जा चुकी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले